प्रशांत शर्मा हरदा– म.प्र.म.क्षे.वि.वि.कं.लि. हरदा के महाप्रबंधक के नाम से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 33 केवी हरदा शहर लाइन पर अति आवश्यक सुधार/रखरखाव कार्य के कारण 1 सितम्बर 2024 को 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक हरदा शहर की बिजली बंद रहेगी। कार्य की आवश्यकता एवं परिस्थिति के अनुसार विद्युत प्रदाय बंद की समयावधि को घटाया अथवा बढ़ाया भी जा सकता है। माननीय उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की जाती है।
340 Views

