Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बकाया जमा नहीं करने पर कनेक्शन काटने गई टीम पर जानलेवा हमला

2 min read
Text Size:

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज

भोपाल : मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा दतिया संभाग के बड़ौनी वितरण केन्‍द्र अंतर्गत शासकीय कार्य में बाधा डालने पर थाना बड़ौनी में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है।

गौरतलब है कि कंपनी कार्यक्षेत्र के दतिया संभाग के बड़ौनी वितरण केन्‍द्र के सहायक प्रबंधक धर्मेन्द्र कुमार रजक द्वारा कंपनी के लाइन मेन मानसिंह अहिरवार, सुरेन्द्र परिहार चालक एवं लक्ष्मण पाल सहित गुरूवार सुबह दस बजे बकाया राशि जमा नहीं करने पर बड़ौनी रोड स्थित पार्वती वेयर हाउस का कनेक्शन काटने की कार्यवाही कर रहे थे। इस दौरान तीन अज्ञात आरोपियों द्वारा शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए मारपीट एवं अभद्र व्‍यवहार किया गया। कंपनी द्वारा थाना बड़ौनी में आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्‍याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 121(1), 132, 296, 351(1), 324(4) एवं 3(5) में एफआईआर दर्ज करवाई गयी। प्रकरण में विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।

कंपनी के मैदानी कर्मचारियों और अधिकारियों को ड्यूटी के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा मारपीट / दुर्व्यवहार की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने तुरन्त एफ.आई. आर. कराने के निर्देश दिए हैं।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों/कर्मचारियों से दुर्व्यवहार या मारपीट के मामलों को शासकीय कामकाज में बाधा डालने के तौर पर लिया जाकर तुरंत कानूनी कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कंपनी ने मैदानी अधिकारियों/कर्मचारियों से कहा है कि विद्युत आपूर्ति की स्थिति पर लगातार नजर रखें और जिले के कलेक्टर / पुलिस अधीक्षक से संपर्क कर किसी भी अप्रिय स्थिति में उनसे आवश्यक सहयोग प्राप्त करें।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply