Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

अस्पताल परिसर में सीसीटीवी लगवाएं और सिक्यूरिटी ऑडिट कराएं

1 min read
Text Size:


-मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग में दिए निर्देश
अनोखा तीर, हरदा।
प्रदेश की मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा ने गुरूवार को वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी कलेक्टर्स को निर्देश दिये कि शासकीय व अशासकीय अस्पतालों एवं मेडिकल कॉलेज के परिसरों का सिक्यूरिटी ऑडिट कराया जाए। उन्होने अस्पताल परिसरों में सीसीटीवी कैमरे पर्याप्त संख्या में लगाने तथा आउटसोर्सिंग एजेन्सी के माध्यम से सुरक्षाकर्मी तैनात करने के निर्देश भी दिए है। कलेक्ट्रेट हरदा के वीसी रूम में कलेक्टर आदित्य सिंह, सीईओ जिला पंचायत रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा के अलावा मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे। मुख्य सचिव श्रीमती राणा ने इस दौरान निर्देश दिए कि अस्पतालों के लिए गठित सुरक्षा समितियों की नियमित रूप से बैठक आयोजित की जाएं। उन्होने अस्पतालों में एक ही प्रवेश द्वार रखने के लिए कहा। उन्होने अस्पताल परिसर के ऐसे स्थानों पर जहां रात्रि में प्रकाश की व्यवस्था पर्याप्त नहीं है, वहां प्रकाश की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। वीडियो कान्फ्रेंसिंग में श्रीमती राणा ने अस्पताल परिसर के आसपास अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि अस्पतालों के बाहर यदि बाउण्ड्रीवाल नहीं है तो बनवाई जाए तथा यदि क्षतिग्रस्त बाउण्ड्रीवाल है तो उसकी तत्काल रिपेयरिंग कराएं।

238 Views
What do you think?

Leave a Reply