Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

कलेक्टर ने सिराली छात्रावास की कन्याओं को दी सौगात

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। कलेक्टर आदित्य सिंह ने गुरूवार को सिराली नगर का दौरा किया। इस दौरान उन्होने वहां स्थित अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान छात्राओं ने कलेक्टर श्री सिंह को बताया कि खेलने के लिये छात्रावास में साधन उपलब्ध नही है, जिस पर उन्होने मुख्य नगर पालिका अधिकारी सिराली राहुल शर्मा को निर्देश दिये कि आज ही छात्राओं के लिए मैदान तैयार कराकर वॉलीबॉल खेलने की व्यवस्था करें, जिस पर गुरूवार शाम तक छात्रावास परिसर में छात्राओं को वॉलीबॉल खेलने की सुविधा उपलब्ध हो गई। अब छात्राएं बहुत खुश हैं।

339 Views
What do you think?

Leave a Reply