बस स्टैण्ड पर कंबल गैंग सक्रिय- कंबल ले लो कंबल 1500 में सब, अरे यह क्या बोल दिया मैंने

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर, हरदा। कंबल ले लो कंबल 1500 में सब, अरे यह क्या बोल दिया मैंने। 1500 में 1 मिलेगा। तभी दूसरा व्यक्ति बोलता है, तुमने तो 1500 में सब कंबल देने का बोला था, अब तो देना ही पड़ेगा। अब बोल दिया है तो कंडेक्टर-ड्रायवर को छोड़कर यदि बस में बैठी किसी भी सवारी के पास 1500 रुपए निकल जाए तो सब दे दूंगा। इसी तरीके से जिला मुख्यालय पर स्थित बस स्टैंड पर कंबल गैंग ने अपना माया जाल फैलाया हुआ है। रोजाना इसी तरह यह ठग कई भोले-भाले ग्रामीणों को ठगते हैं। कंबल बेचने वाले के साथ जो अन्य व्यक्ति होते हैं, वह यात्रियों को झांसे में लेते हैं कि तुम अभी 1500  देकर इससे कंबल ले-लो.. हम ले-लेंगे। इतने कंबल इतने कम में नहीं मिलेंगे और वह आसानी से ग्रामीण महिला-पुरुष को अपना शिकार बनाकर वहां से रफू-चक्कर हो जाते हैं। आज उसी की शिकार एक गरीब महिला बन गई। जिसने ठगों की बातों में आकर कंबल खरीद लिए। जब उन्हें खोलकर देखा तो उसमें मात्र 2 ही कंबल मिले। महिला ने जब अपने साथ हुई इस ठगी की गुहार लगाई तो वहां पर अच्छा खासा मजमा भी लग गया। पुलिसकर्मी भी पहुंच गए, लेकिन उस गरीब महिला को वह न्याय नहीं दिला पाए। बस का टाईम होने के कारण महिला को वही चीथड़े टाईप के दो कंबल लेकर रवाना होना पड़ा।

507 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!