सदस्यता अभियान को लेकर हुई भाजपा की कार्यशाला  

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


अनोखा तीर, हरदा।
भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर आयोजित कार्यशाला की शुरुआत पं दीनदयाल उपाध्याय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित कर की गई। भाजपा मंडल अध्यक्ष नवनीत पाराशर ने कहा कि सदस्यता अभियान में सभी भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी से लक्ष्य को पूरा करें। जो पहले से ही कार्यकर्ता है उनके अलावा भी अधिक से अधिक नए कार्यकताओं को भाजपा की विचारधारा से जोड़ने का काम करेंगे। सदस्यता अभियान जिला प्रभारी देवी सिंह सांखला ने कहा कि भाजपा की सदस्यता तीन तरीके से दिलाई जा सकती है, पहला सदस्यता फार्म भरा कर, या 8800002024 पर मिसकॉल करवा कर एवं नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्य बना सकते है, साथ ही बाकी शहरी क्षेत्र होने के कारण नेटवर्क की दिक्कत नही होने से मिसकॉल के माध्यम से सदस्य आसानी से बना सकते है। सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर पर अधिक से अधिक भाजपा की सदस्यता दिलानी है। सदस्यता अभियान के मंडल संयोजक दिलीप गौर ने कहा कि आने वाले दिनों में 28, 29, 30 अगस्त को शक्ति केंद्र पर सदस्यता अभियान को लेकर सम्मेलन होना है जिसमें बूथ अध्यक्षों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिससे 31 अगस्त के दिन प्रत्येक बूथ स्तर पर अधिक से अधिक सदस्य बना सके। कार्यशाला का संचालन दिलीप गौर ने किया एवं आभार भाजपा मंडल महामंत्री सुरेश भाटिया द्वारा किया गया। सोशल मीडिया प्रभारी रामदीन गौर ने सोशल मीडिया, मोबाइल फोन एवं नमो ऐप से कैसे सदस्यता दिलाए उसकी जानकारी टीवी माध्यम से सभी को दी। 

102 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!