Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

बलात्कार का फरार इनामी आरोपी गिरफ्तार

1 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे द्वारा गंभीर अपराधो में फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देशों के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी हरदा अर्चना शर्मा के नेतृत्व अपराध क्र 393/23 धारा 363, 366,376 (2) एन भादवि 5एल/6 पाक्सो एक्ट में फारार उदघोषित ईनामी विधि उल्लंघनकारी बालक निवासी खेड़ा को विधिवत अभिरक्षा करने में सफलता प्राप्त की गई। फरियादी नानूराम पिता मानसिहं भील की रिपोर्ट पर थाना हंडिया में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना में नाबालिग अपहृता को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया। आरोपी घटना दिनांक से फरार था, जिसकी विधि उल्लंघनकारी बालक कि अभिरक्षा के हर संभन प्रयास किए गए। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा 3000 रु ईनाम दिये जाने की उदघोषणा की गई थी। 27 अगस्त को आरोपी की लोकेशन उज्जैन में मिलने पर थाना प्रभारी निरी. अमित भावसार द्वारा सउनि नानकराम कुशवाह, प्रआर दीपक जाट, प्रआर 397 विजेन्द्र तोमर प्र आर भीमसिंह राजपूत की टीम गठित कर जिला उज्जैन रवाना किया गया। जहां से उसे गिरफ्तार किया गया।

82 Views
What do you think?

Leave a Reply