Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर व्याप्त समस्याओं का तत्काल निराकरण करें : दोगने

2 min read
Text Size:



अनोखा तीर, हरदा।
विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने द्वारा हरदा कलेक्टर को पत्र प्रेषित कर नेशनल हाईवे फोर-लेन सड़क मार्ग पर व्याप्त समस्याओं निराकरण कराये जाने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 3 दिन में समस्याओं का निराकरण नहीं किया जाता है तो वह जनहित में धरना आंदोलन करेंगे। विधायक डॉ. दोगने द्वारा प्रेषित पत्र में लेख है कि नेशनल हाईवे फोर लेन का कार्य प्रगति पर है, जिसे काफी लम्बा समय हो चुका है। उक्त सड़क पर जगह-जगह गड्डे हो गए है। जिसके कारण दुर्घटनाएं हो रही है एवं सड़क मार्ग पर लम्बा जाम भी लगा रहता है। मेरे द्वारा पूर्व में भी आपको पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया था कि ठेकेदार द्वारा अनुचित प्रकार से कार्य किया जा रहा है। साथ ही सर्विस रोड का निर्माण कार्य भी नही किया गया है। जिसके कारण क्षेत्रवासियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अत: जनहित को दृष्टिगत रखते हुए उक्त समस्या का 3 दिवस के अंदर निराकरण कराए जाए। समस्या का निराकरण न होने की स्थिति में मुझे क्षेत्रवासियों के हित के लिए उनके साथ मिलकर नेशनल हाईवे फोर लेन सड़क मार्ग पर धरना प्रदर्शन करने हेतु विवश होना पड़ेगा। जिसकी जवाबदारी जिला प्रशासन की होगीे।

289 Views
What do you think?

Leave a Reply