कुनो में एक और चीते ने दम तोड़ा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM


गणेश पांडे, भोपाल। कुनो नेशनल पार्क में एक और चीते की मौत हो गई है। नामीबिया से लाए गए चीता पवन ने भी दम तोड़ दिया है। इससे पहले इसी महीने एक शावक की मौत हो गई थी। अधिकारियों के मुताबिक चीते पवन का शव जंगल के बरसाती नाले में पड़ा मिला, जिसके बाद ये आशंका जताई जा रही है कि डूबने की वजह से चीते की मौत हुई होगी। हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  एपीसीसीएफ एवं डायरेक्टर लायन प्रोजेक्ट उत्तम शर्मा द्वारा जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि मंगलवार की  सुबह लगभग 10.30 बजे नामीबियाई नर चीता पवन एक नाले के किनारे झाड़ियों के बीच बिना किसी हलचल के पड़ा हुआ पाया गया। बारिश के कारण नाला लबालब भरा हुआ था। पशु चिकित्सकों को सूचित किया गया और करीब से निरीक्षण करने पर पता चला कि सिर सहित शरीर का अगला हिस्सा पानी के अंदर था और शरीर पर कहीं भी कोई बाहरी चोट नहीं दिखी। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण डूबने से लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद आगे की जानकारी पता चलेगी।


पवन को बड़े बंदी रास नहीं आई
कुनो नेशनल पार्क में नामीबिया से लाया गया पवन बड़े बंदी रास नहीं आई। इसलिए वह अक्सर कुनो नेशनल पार्क से बाहर निकाल कर राजस्थान की सीमा में घूमता-फिरता नजर आता था। यानि सबसे ज्यादा बार नेशनल पार्क से बाहर निकलने वाला चीता पवन था। उसे कई बार ट्रेंकुलाइज करके शिवपुरी और राजस्थान की सीमा से लाया जा चुका है। कुनो में बस यही खुले जंगल में था। बाकी के सभी 23 शावक और चीते बाड़ों में रह रहे हैं।
चीता पर फैक्ट फाइल
-17 सितंबर 2022 नामीबिया से 8 चीते आए
-18 फरवरी 2023 द. अफ्रीका से 12 चीते आए
-26 मार्च 2023 साशा की किडनी इंफेक्शन से मौत
– 27 मार्च 2023 ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया
– 23 अप्रैल 2023 तर चीता उदय की दिल के दौरे से मौत
– 9 मई 2023 मादा चीता दक्षा की मेटिंग के दौरान मौत
– 23 मई 2023 ज्वाला के एक शावक की मौत
– 25 मई 2023 ज्वाला के दो और शावकों की मौत
– 11 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में मेल चीता तेजस की मौत
– 14 जुलाई 2023 आपसी संघर्ष में मेल चीता सूरज की मौत
– 02 अगस्त 2023 इंफेक्शन से मादा चीता धात्री की मौत
– 03 जनवरी 2024 आशा ने 3 शावकों को जन्म दिया
– 16 जनवरी 2024 नर चीता शौर्य की मौत
– 22 जनवरी 2024 को ज्वाला ने 4 शावकों को जन्म दिया
– 10 मार्च 2024 को चीता गामिनी ने 6 शावकों को जन्म दिया।
– 4 जून 2024 मादा चीता गामिनी का शावक मृत मिला।
– 5 अगस्त 2024 मादा चीता गामिनी के एक और शावक की मौत
– 27 अगस्त 2024 नामीबिया से लाए गए चीते पवन की मौत

Views Today: 2

Total Views: 98

Leave a Reply

error: Content is protected !!