Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास मध्य प्रदेश

तालाब में तब्दील हुआ शासकीय विद्यालय

2 min read
Text Size:


– नाले की गहराई न होने से होती है समस्या

अनोखा तीर, सतवास। क्षेत्र के अतवास के बालक माध्यमिक विद्यालय में हर साल मानसून के दौरान जलभराव की समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। स्कूल के मैदान के साथ-साथ कक्षाओं और कार्यालय में भी पानी भर जाता है। इसके चलते न केवल बच्चों की पढ़ाई बाधित होती है, बल्कि बरसाती कीड़े-मकोड़े और सांपों का खतरा भी बना रहता है। विद्यालय के शिक्षकों के अनुसार, स्कूल के सामने बने नाले का गहरीकरण नहीं होने के कारण यह समस्या उत्पन्न होती है। पिछले तीन सालों से नगर परिषद और संबंधित विभागों को इस समस्या से अवगत कराया जा रहा है, लेकिन हर बार केवल अस्थाई समाधान ही मिल पाता है। इस साल भी अधिक बारिश के कारण स्थिति गंभीर हो गई है और स्कूल को अस्थायी रूप से बंद करना पड़ा। शिक्षकों का कहना है कि नगर परिषद से बार-बार नाले के गहरीकरण की मांग की गई है, लेकिन कोई स्थाई समाधान नहीं हुआ है। नगर परिषद के सीएमओ ने भी माना कि पानी निकासी की समस्या गंभीर है और इसका स्थाई समाधान एमपीआरडीसी के तहत ही हो सकता है। हाल ही में नगर परिषद के सीएमओ अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पानी निकासी की अस्थाई व्यवस्था शुरू करवाई। हालांकि, स्थाई समाधान की मांग अब भी अधूरी है और सवाल यह है कि कब तक इस समस्या से छुटकारा मिलेगा।
इनका कहना है…
हर साल नाले के गहरीकरण की मांग उठाते हैं, लेकिन समस्या का स्थाई समाधान नहीं होता। बच्चों की पढ़ाई और सुरक्षा पर असर पड़ रहा है।
– शिक्षक, बालक माध्यमिक विद्यालय।
पानी निकासी की समस्या गंभीर है। इसका स्थाई समाधान एमपीआरडीसी के तहत ही किया जा सकता है।
– नगर परिषद सीएमओ।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply