Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

कांग्रेस नहीं लगा पाएगी सेंध, सत्यापन के बाद ही मिलेगी सदस्यता: बाजपेयी

3 min read
Text Size:


-हरदा जिले से सवा लाख सदस्य जोड़ेगी भाजपा

अनोखा तीर, हरदा
। शनिवार को जिला मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय में सदस्यता अभियान को लेकर कार्याशाला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश नेतृत्व  मुख्य वक्ता के रूप में डॉ हितेष वाजपेयी ने बताया कि इस बार सदस्यता अभियान में पिछले बार की तरह कांग्रेस सेंध नहीं लगा पाएगी। इस बार मिस्ड काल के बाद खुलने वाले सदस्यता फार्म को भरे जाने के बाद बूथ अध्यक्ष द्वारा सत्यापित किया जाएगा। सत्यापन के बाद ही सदस्यता मिल सकेगी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए वाजपेयी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है। हर 6 वर्ष बाद भाजपा अपने नये सदस्यों को जोड़कर पार्टी की रिती -निती से अवगत कराते हुए कार्यकर्ता तैयार करती है। इसी कड़ी में 1 सितम्बर 2024 से  राष्ट्रीय स्तर पर प्रारंभ होने वाले सदस्यता अभियान को प्रदेश के सभी जिलों में सदस्यता अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि हरदा जिले ने एक लाख पच्चीस हजार सदस्य बनाने का लक्ष्य तय किया है। यह लक्ष्य हरदा जिले के दोनों विधानसभा एवं आठों मंडलों में मंडल टोली, शक्ति केंद्र की टोली एवं भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को अपनी अहम भूमिका को निभाते हुए पूरा करना है। सदस्यता लेने की प्रकिया की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि 1 सितम्बर को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी डिजिटल रूप से सबसे पहले सदस्यता लेंगे। जिसके बाद यह सदस्यता अभियान विधिवत रूप से प्रारंभ हो जायेगा।  8800002024 पर मिस्ड कॉल देकर प्राप्त होने वाली लिंक से अपना फार्म पूर्ण करने पर सदस्य बना जा सकता है। परन्तु उसका वेरिफिकेषन बूथ के अध्यक्ष के द्वारा होने पर ही वह सत्यापित सदस्य माना जायेगा। नमो एप की बेवसाइड एवं क्यू आर कोड स्केन करने के साथ भी सदस्यता फार्म भरा जा सकता है। डॉ. बाजपेयी ने अपने संबोधन में कहा कि सदस्यता अभियान में इस बार सत्यापन करना अनिवार्य इसलिए किया गया है, जिससे कि अधिकृत सदस्यों की संख्या के साथ- साथ विरोधी दल किसी प्रकार का छल नहीं कर सके। भाजपा जिला प्रभारी विकास विरानी ने सदस्यता अभियान में जिन कार्यकर्ताओं को दायित्व सौंपे हैं उनकी मंडल स्तरीय कार्यशाला की जानकारी लेकर तिथि एवं समय के साथ कार्यशाला को लेने के लिए वक्ताओं के नाम तय किये। साथ ही सभी से आग्रह किया कि सदस्यता अभियान सर्व स्पर्षी एवं सर्व व्यापी होकर घर-घर तक पहुंचे। समाज के प्रत्येक वर्ग को जोड़ने हेतु कार्यकर्ताओं से आव्हान किया। कार्यषाला को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री कमल पटेल ने कहा कि हर बूथ पर वोटरों की संख्या का आंकलन करते हुए अधिकतम घरों तक पहुंचकर सदस्यता अभियान करना है। पूर्व विधायक संजय शाह ने कहा कि नेटवर्क विहिन क्षेत्र में फार्म के माध्यम से सदस्यों को सदस्यता दिलाई जायेगी। उसका पूरा रिकार्ड बूथ अध्यक्ष से मंडल एवं मंडल से जिले में जमा होगा। भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष राजेष वर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि हरदा जिले का संगठन बहुत ही मजबूत एवं अपने लिये गये लक्ष्यों को पूर्ण करेगा। आगामी समय में संगठनात्मक एवं जनप्रतिनिधियों की नियुक्तियां कार्यकर्ता के कार्य के अनुरूप उनकी कुशलता एवं कर्मठता को देखकर की जाएगी। सदस्यता अभियान के जिला संयोजक देवीसिंह सांखला ने विषय की प्रस्तावना रखते हुए मंच संचालन किया। कार्यशाला का आभार महामंत्री सिद्धार्थ पचौरी ने माना। इस अवसर पर सदस्यता अभियान की जिला टोली, मंडल टोली सहित सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

74 Views
What do you think?

Leave a Reply