Skip to content
Thursday, 15 October 2026
हरदा

पटाखे की आवाज करने वाली बुलेटो पर यातायात पुलिस की कार्यवाही

1 min read
Text Size:


–मोडिफाई सायलेंसर जप्त

अनोखा तीर, हरदा।
शनिवार को यातायात पुलिस द्वारा शहर में विशेष चैकिंग अभियान चलाते हुए यातायात उलंघन कर रहे वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा मोडिफाईड सायलेंसर से फटाखे फोडने वाली बुलेटो पर अभियान के तहत लगातार  कार्यवाही करते हुये एक बार फिर थाना प्रभारी यातायात संदीप सुनेश के नेतृत्व में यातायात पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न मार्गों पर यातायात पुलिस के जवानों को तैनात किया गया। इन मार्गो पर से गुजरने वाली बुलेटों को थाना यातायात लाया गया। जहां पर बुलेट वाहनों के सायलेंसरों का साउण्ड लेवल मीटर मशीन से परिक्षण कराया गया। जिन  बुलेटों के सायलेंसर अमानक पाये गए, उन वाहनों से पुलिस ने सायलेेंसर निकलवाकर जप्त कर लिए और चालानी कार्यवाही करते हुए नये मानक स्तर के सायलेंसर लगवाये गए। यातायात प्रभारी ने बताया की सायलेंसरो से पटाखे फोडना एवं तेज आवाज निकालने वाली बुलेटो पर कार्यवाही की जा रही है । उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी संदीप सुनेश, सउनि रुपसिंह उईके ,विमल, अंकज, रतन, ललित, शामिल रहे। अमानक सायलेंसर एवं अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 वाहनों पर चालानी कार्यवाही करते हुये 12 हजार 400 रुपए समन शुल्क वसूल किया गया ।

187 Views
What do you think?

Leave a Reply