Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

कोलकता में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को तस्वीर में उकेरा

1 min read
Text Size:


-६४०० वर्गफिट में बनाई कलाकृति

अनोखा तीर, हरदा।
महिलाओं पर हो रहे अत्याचार थमने का नाम नहीं ले रहे है, इन मामलों में हमे ही सतर्क होने की आवश्यकता ह। सतीश गुर्जर और उनकी 13 सदस्यीय टीम ने हरदा में 6400 वर्गफिट में 8 घंटो की मेहनत से अग्नि प्रज्वलित कर रोती हुई लड़की की तस्वीर बनाई है, ऐसा लग रहा है मानो वह लड़की अपने आप को बचाने की गुहार लगा रही है। इस फोटो में रेप को खत्म करने की बात लिखी है। महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की मांग की है। सतीश गुर्जर का मानना है कि बलात्कार व्यापक रूप से समाजिक मामला बन चुका है, इसके खिलाफ सरकार को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए। इस आर्ट में सतीश गुर्जर, सत्यम राजपूत, बसंत चौधरी, गोविंद पाटिल, हर्षवर्धन कुशवाह, एकांश गुर्जर, वेदांत बांके, रोहित पटेल, यज्ञिनी गुर्जर, अदिति अग्रवाल, राजनंदनी पालीवाल, शिवानी राठौर, कशिश राठौर, शीतल राजपूत भी शामिल थे। सभी कलाकारों ने रेप पीड़िता को श्रद्धांजलि अर्पित कर महिलाओ के ऊपर हो रहे अत्याचारों को लेकर नियमो में बदलावों की मांग की है।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply