Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सर्वब्राह्मण समाज के सदस्यों ने रौपे 21 पौधे  

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। सर्व ब्राह्मण समाज संगठन के सदस्यों ने रविवार को  गर्ल्स हायर सेकेंड्री स्कूल परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे रोपे। इस दौरान बादाम, मधुकामिनी, पारिजात, नीम, बिल्व पत्र, रातरानी सहित अन्य प्रकार के पौधे मंत्रोच्चार के साथ रोपे गए। समाज के सदस्यों ने शपथ लेकर संरक्षण का संकल्प भी लिया। पौधरोपण प्रभारी दीपक शुक्ला ने बताया कि लगातार 11वें रविवार को समाज के सदस्यों ने 21 पौधे रोपे है। समाज के अध्यक्ष सुनील तिवारी ने बताया कि समाज द्वारा सदस्यों के जन्मदिवस, विवाह वर्षगांठ, पुण्यतिथि को स्मृति में संजोए रखने के लिए विशेष रूप से पौधरोपण की मुहिम चलाई गई है। इस दौरान  शशिभूषण जोशी, राजेश जोशी, योगेंद्र गुड्डू शर्मा, कुमकुम पाराशर, नवीन शर्मा, ध्रुव शर्मा, अभि तिवारी ने अपने जन्मदिवस को स्मृति में संजोए रखने पौधे रोपे। कार्यक्रम में सर्व ब्राह्मण समाज के संरक्षक मनोहरलाल शर्मा, चंद्रकांत शुक्ला, बीपी तिवारी, आचार्य ओमप्रकाश पुरोहित, रोहित तिवारी, सौरभ तिवारी, सुदीप मंडलोई, अशोक शुक्ला, अतुल शुक्ला, महामंत्री लोकेश शर्मा, गजानंद डाले, बंटी गुहा, सुधीर शुक्ला, दीपक शुक्ला, संदीप पुरोहित, शुभम शर्मा, नवीन शर्मा, मंथन तिवारी, आयुष साकल्ले, शुभम शर्मा, रवि तिवारी, अनिल चैतन्य, दीपक मोघे, विनीता राजोरिया सहित समाजजन उपस्थित थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply