Skip to content
Monday, 12 October 2026
हरदा

अजाक्स कार्यालय में शान से फहराया  तिरंगा

1 min read
Text Size:


-एकता ही स्वतंत्रता का मूल आधार : सीमा निराला
अनोखा तीर, हरदा। स्वतंत्रता दिवस की 78वीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर अजाक्स कार्यालय में अजाक्स परिवार के साथियों ने संगठित रहने की प्रतिज्ञा ली। अजाक्स जिलाध्यक्ष श्रीमती सीमा निराला द्वारा ध्वजारोहण किया गया। श्रीमती निराला द्वारा बताया गया कि अजाक्स सदैव से समाज के लिए लड़ता आया है। चाहे सामाजिक समस्या हो या कर्मचारियों की समस्या अजाक्स हमेशा संघर्षशील रहा है। उन्होंने बताया कि जिस तरह से संविधान को आघात पहुंचा जा रहा है उस आघात को रोकने के लिए एक बार फिर हमें अपनी शक्ति दिखाना बहुत आवश्यक है। हमारी आने वाली पीढ़ी को यह जानना बहुत आवश्यक है कि हमारे देश को स्वतंत्रता कितने संघर्षों के बाद प्राप्त हुई है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आए हुए समस्त गणमान्य नागरिकों को अजाक्स द्वारा बाबा साहब की प्रतिमा भेंट की गई। कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष सीमा निराला के साथ पूर्व अजाक्स जिलाध्यक्ष रमेश मसकोले, महासचिव ज्योति परते, सुभाष मसकोले, कोषाध्यक्ष बालाराम अहाके,  ब्लॉक अध्यक्ष फूल सिंह उइके, जितेंद्र सिंह, ज्योति दमाडे, राहुल नागराज, तहसील अध्यक्ष रूपेश मेहरा, एचआर मंडराई, जीपी अहिरवार, जीडी दुधे, लालाराम उइके, रेखा बिलारे सहित अजाक्स परिवार के अन्य साथी उपस्थित रहे

84 Views
What do you think?

Leave a Reply