स्वतंत्रता दिवस पर विद्यार्थियों को स्कूलों में मिलेगा विशेष भोज

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

हरदा:-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत शासकीय एवं शासन से अनुदान प्राप्त सभी प्राथमिक शालाएं, मदरसे एवं माध्यमिक शालाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये विशेष भोज का आयोजन किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत रोहित सिसोनिया ने बताया कि मध्यान्ह भोजन का जिला स्तरीय कार्यक्रम जिले के ग्राम छीपानेर की शासकीय माध्यमिक शाला में होगा। कार्यक्रम में जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग तथा सहकारिता विभाग के मंत्री विश्वास सारंग, कलेक्टर आदित्य सिंह, पुलिस अधीक्षक अभिनव चौकसे, जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया, अपर कलेक्टर डॉ. नागार्जुन बी गौड़ा सहित अधिकारी व जनप्रतिधि भी उपस्थित रहेंगे।

228 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!