Skip to content
Saturday, 7 November 2026
भोपाल

नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा – उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल

2 min read
Text Size:

रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर बढ़ने का लें संकल्प

भोपाल:-उप-मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि नशे को जड़ से समाप्त करने का अभियान अनवरत जारी रहेगा। नशे के अपराध में लिप्त लोगों को जेल भेजा जाएगा। नशे से दूर रहने के लिए लोगों के जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि नशा-सुधार केन्द्रों में नशे की लत से छुटकारा दिलाने का कार्य किया जाएगा। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल रीवा के कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में नशामुक्त भारत अभियान कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि रीवा विकास की मुख्य धारा से जुड़ रहा है। आने वाली पीढ़ी यदि नशे में रहेगी तो विकास के फल का स्वाद उसे नहीं मिल पाएगा। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चे शामिल हो रहे हैं जिनके माध्यम से आने वाली पीढ़ी को नशे से दूर रहने का संदेश पहुंचेगा। अभियान चलाकर नशे को जड़ से समाप्त करने का कार्य किया जा रहा है। रीवा जिले को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस विभाग द्वारा सक्रियता से कार्य किया जा रहा है। गत दिनों मेडिकल नशे की बड़ी खेप को पकड़कर अपराधियों को जेल भेजा जा चुका है।

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने आह्वान किया कि सभी नागरिक रीवा को नशामुक्त बनाकर सुनहरे भविष्य की ओर आगे बढ़ने का संकल्प लें। इस कार्य में सभी की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नशे की बुराईयों के प्रति जागरूक कर नशे के प्रतिषेध का संदेश दिया गया। सांसद जनार्दन मिश्र, कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय, कमिश्नर रीवा संभाग बीएस जामोद, आईजी एमएस सिकरवार, डीआईजी एसपी पाण्डेय सहित विभागीय अधिकारी, छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, स्वयंसेवी संगठनों के प्रतिनिधि तथा बुद्धजीवी उपस्थित रहे।

104 Views
What do you think?

Leave a Reply