Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

हत्या के दूसरे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

2 min read
Text Size:


अनोखा तीर, हरदा। गत दिनों सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के डगावानीमा के पास आष्टा के सतीश कुशवाहा के अंधे कत्ल के दूसरे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सिटी कोतवाली थाना टीआई प्रहलाद मर्सकोले ने बताया कि आष्टा निवासी सतीश कुशवाह की पत्नी पूजा के प्रेमी कृपाल मेवाड़ा ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, हत्या के बाद शव की हालत देखने के बाद पुलिस को लग रहा था कि हत्या एक से अधिक लोगो ने की है। जिसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी से पूछताछ की गई। तो उसने एक अन्य साथी के होने की बात बताई गई।  टीआई मर्सकोले ने बताया कि मुख्य आरोपी कृपाल मेवाड़ा ओर उसका ट्रैक्टर चलाने वाला दूसरा आरोपी पप्पू पिता रामसिंह मालवीय उम्र 34 साल निवासी इंदिरा कालोनी और मृतक सतीश कुशवाहा घटना के दिन बाइक से नर्मदा स्नान करने के लिए हरदा के लिए आए। जहां मृतक सतीश ओर उसके सहयोगी पप्पू मालवीय ने शराब पी ओर जब ज्यादा नशा हो गया तो दोनों ने मिलकर उसके सिर पर पत्थर मारकर हत्या कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों ने हत्या के बाद इस बात को लेकर डील की थी कि चाहे जो भी हो वह अपने साथी पप्पू मालवीय का नाम नहीं बताएगा। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी कृपाल ने अपने सहयोगी पप्पू के दम पर ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया। जो बेफिक्र होकर आष्टा में घूम रहा था। जिसे पुलिस ने धर दबोचा। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 103 (1), 238 भारतीय न्याय संहिता का प्रकरण दर्ज किया है।

232 Views
What do you think?

Leave a Reply