सेल्फी लेने ट्रेन की बोगी के ऊपर चढ़ा नाबलिग, हाईवोल्टेज तार की चपेट में आने से मौत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सेल्फी का शौक एक नाबालिग की मौत का कारण बन गया। सेल्‍फी लेने के लिए जान दांव पर लगा दी। हादसा है मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा का, जहां ट्रेन के डिब्बों पर चढ़ा 16 वर्षीय किशोर हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई।

 छिंदवाड़ा:-मध्‍य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सेल्फी लेने ट्रेन के डिब्बों पर चढ़ा 16 वर्षीय किशोर हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। स्‍थानीय लोगों की सूचना पाकर तत्काल कुंडीपुरा पुलिस को घटना की जानकारी दी गई जहां पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाकर जांच शुरू कर दी है।

सुमित पिता संजू यादव उम्र 16 साल निवासी सरसवाड़ा शुक्रवार सुबह 12 बजे अपने दोस्तों के साथ निकला था, मौज मस्ती करते हुए मृतक सुमित के 3 दोस्त पटरी के पास पहुंच गए।

मामले में पुलिस सुमित के दोस्तों से पूछताछ कर रही

पटरी पर खड़े चार डिब्बों पर चढ़कर सुमित सेल्फी लेने लगा, तभी वह डिब्बों के ऊपर झूल रहे हाईवोल्टेज तारों की चपेट में आ गया। इस हादसे में वह बुरी तरह झुलस गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस सुमित के दोस्तों से पूछताछ कर रही है।

अब तक हो चुकींं कई मौतें

अब तक जिले भर में रील और सेल्फी लेने वाले कई लोगों ने जान गंवाई है। इन घटनाओं में सभी की मौत हो गई थी। इसी तरह कुछ अन्य युवा भी नया क्रिएट करने में जान से हाथ घो बैठे हैं। 

Views Today: 2

Total Views: 182

Leave a Reply

error: Content is protected !!