उमरिया:-आपत्ति एवं सुझाव 28 अगस्त तक प्रस्तुत किए जा सकते है उमरिया – जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा मंडल मप्र भोपाल व्दारा संचालित की जाने वाली वर्ष 2024-25 की हाई स्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा हेतु जिले मे कुल 53 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाना प्रस्तावति है । प्रस्तावित परीक्षा केन्द्रां के संबंध में यदि किसी पालक, छात्र, छात्रा, शिक्षक या अन्य नागरिक को किसी भी तरह का सुझाव देना है या दावा आपत्ति प्रस्तुत करना है तो अपना सुझाव तथा दावा आपत्ति 28 अगस्त तक कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी उमरिया अथवा विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी करकेली, पाली, मानपुर के कार्यालय में प्रस्तुत कर सकते है । निर्धारित तिथि के पश्चात प्राप्त दावा, आपत्ति एवं सुझाव पर कोई विचार नही किया जाएगा । समस्त परीक्षा केन्द्रों का निर्धारण जिला स्तरीय समिति की स्वीकृति एवं मंडल व्दारा जारी मापदंडो के अनुसार परीक्षा केन्द्रो का अंतिम प्रस्ताव तैयार किया जाएगा ।
हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी मुख्य परीक्षा हेतु जिले में 53 परीक्षा केंद्र निर्धारित किया जाना प्रस्तावित

179 Views




