Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

सभी किसान अपना राजस्‍व रिकार्ड अपडेट करवाएं-श्री जैन

2 min read
Text Size:

राजस्‍व महाअभियान के तहत भरभडिया एवं जावी के ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर

सभी किसान अपना राजस्‍व रिकार्ड अपडेट करवाएं-श्री जैन

जिले के सभी किसान खसरा, समग्र, ईकेवायसी अवश्‍य करवाएं- कलेक्‍टर

राजस्‍व महाअभियान के तहत भरभडिया एवं जावी के ग्रामीणों से रूबरू हुए कलेक्‍टर 

नीमच:-प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि का लाभ प्राप्‍त करने के लिए किसानों की खसरा ईकेवायसी और फार्मर आईडी जरूरी है। जिले के सभी किसान अपनी फार्मर आईडी बनवाए और सखरा की ईकेवायसी अवश्‍यक करवाएं। राजस्‍व महाअभियान के तहत आयोजित शिविरों में किसानों का राजस्‍व रिकार्ड अपडेट किया जा रहा है। सभी किसान अपना राजस्‍व रिकार्ड अपडेट करवाएं। यह बात कलेक्‍टर दिनेश जैन ने गुरूवार को राजस्‍व महाअभियान के तहत नीमच तहसील के ग्राम भरभडिया एवं जावी में आयोजित राजस्‍व सेवा शिविर में उपस्थि‍त किसानों एवं ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का निराकरण करते हुए कही। राजस्‍व महाअभियान के तहत गुरूवार को नीमच जिले की सभी तहसीलों के 15 गांवों में राजस्‍व शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में ग्रामीणों की राजस्‍व संबंधी समस्‍याओं का निराकरण राजस्‍व अधिकारियों व्‍दारा किया गया।

      कलेक्‍टर दिनेश जैन ने ग्राम भरभडिया एवं जावी में राजस्‍व शिविर में ग्रामीणों से रूबरू होकर फोती नामांतरण , बंटवारा, सीमांकन, नक्‍शा दुरूस्‍ती के लंबित प्रकरणों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में नामांतरण, बंटवाराका कोई प्रकरण लंबित नहीं है। प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि का भी लाभ मिल रहा है। भरभडिया में ग्रामीणों ने कलेक्‍टर से बायपास पेट्रोल पम्‍प से भरभडिया तक सडक निर्माण कार्य स्‍वीकृति और गांव में खाद , बीज, गोदाम निर्माण के लिए जमीन आंवटन तथा गांव में नवीन सोसायटी की शाखा प्रारंभ करने की मांग की। इस पर कलेक्‍टर ने संबंधित अधिकारियों की प्रस्‍ताव तैयार कर प्रस्‍तुत करने के निर्देश दिए।

79 Views
What do you think?

Leave a Reply