सिवनी जिले में मजदूरों से भरी जीप रांग साइड आ रहे ट्रक से टकराई, दो महिलाओं की मौत और 5 घायल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

सिवनी से 35 किमी दूर बालाघाट रोड पर शनिवार देर रात हुआ हादसा। धान का रोपा लगाने वाली महिला मजदूर जीप से वापस लौट रही थीं। इसी दौरान रांग साइड से आ रहे ट्रक से जीप टकरा गई। इसमें दो महिलाओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सिवनी:-जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर सिवनी-बालाघाट मार्ग में शनिवार रात भीषण सड़क हादसा हो गया। बरघाट थाना क्षेत्र में बकरा नाला के पास धान का रोपा लगा घर लौट रही महिला मजदूरों से भरे जीप (कमांडर) ट्रक से टकरा गई गई।

इस दुर्घटना में जीप में सवार दो महिला मजदूरों की मौके पर मौत हो गई। जबकि पांच महिलाओं समेत सात घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद चीख-पुकार मच गई थी।

कुछ देर हाईवे रहा जाम

बरघाट थाना प्रभारी मोहनीश सिंह बैस ने नईदुनिया को बताया कि जीप में सवार ज्यादातर महिलाएं धारनाकला गांव की निवासी हैं, जो शनिवार को उमरवाड़ा गांव के खेतों में धान का रोपा लगाने गई थी।

देर शाम धारना लौटे समय महिला मजदूरों से भरे जीप की टक्कर विपरीत दिशा में सिवनी से बालाघाट जा रहे ट्रक से हो गई। वाहनों की जोरदार भिडंत से सिवनी-बालाघाट स्टेट हाईवे में कुछ देर जाम लगा रहा।

बाद में दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क में किराने कर जाम को खुलवाया गया। वहीं, घायलों को एंबुलेंस की मदद से बरघाट अस्पताल लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल भेज दिया गया। घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है। दो महिलाओं के शवों का आज पोस्टमार्टम करवाया गया है।

हादसे में इनकी हुई मौत

हादसे में केसरबाई चौरे और जीरनबाई मासुलकर दोनों की मौत हो गई। यह दोनों धारनाकला गांव की रहने वाली थी। घायलों में पुष्पा शेंडे, रेखा मेश्राम, विमला सहारे, शान मेश्राम सभी धारनाकला निवासी तथा मुकेश पराशर, विमला मसुलकर दोनों बहरई, राजकुमार भलावी उमरवाडा गांव निवासी का उपचार चल रहा है। बरघाट पुलिस ने सड़क हादसे में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

135 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!