Skip to content
Friday, 6 November 2026
मध्य प्रदेश

माँ तुझे सलाम योजना के अंतर्गत बालक खिलाड़ियों का दल रवाना होगा

1 min read
Text Size:

अलीराजपुर:-जिला खेल अधिकारी सुश्री संतरा निनामा ने बताया कि म.प्र शासन की महत्वपूर्ण योजना माँ तुझे सलाम योजना के अंतर्गत अलीराजपुर के चयनित बालक खिलाड़ियों का दल राजस्थान स्थित तनोट माता मंदिर के लिए दिनांक 28 जुलाई को रवाना होगा। आज कलेक्टर डॉ अभय अरविंद बेडेकर ने चयनित खिलाडियों से मुलाकात की । इस दौरान कलेक्टर डॉ बेडेकर ने समस्त उपस्थित खिलाडियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इसी तरह अपने जिले और परिवार का नाम रोशन करें साथ ही अनुशासित रहकर उक्त यात्रा का लाभ लेकर अन्य खिलाडियों को अपने अनुभव साझा करें ताकि भविष्य में जिले से अन्य खिलाड़ियों को आप लोगों से प्रेरणा मिले। मां तुझे प्रणाम योजना का मुख्य उद्देश्य बालकों के मन में राष्ट्रीय भावना को विकसित करना ताकि राष्ट्र के निर्माण में अपनी भूमिका निभा सके ।

 खेल अधिकारी सुश्री निनामा ने बताया कि योजना के अंतर्गत बालकों को सुविधा दी जाएगी जिसमें दैनिक खर्च आवास की सुविधा , यातायात की सुविधा यात्रा की सुविधा ट्रैकसूट टी-शर्ट है किट बैग जैसी सुविधाएं शासन की ओर से उपलब्ध कराई जाएंगी।

80 Views
What do you think?

Leave a Reply