जतारा में आयोजित विकासखंड स्तरीय रोजगार मेला में 22 युवाओं को मिला रोजगार

टीकमगढ़:-मध्य प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन जतारा द्वारा जनपद पंचायत जतारा परिसर में जिला परियोजना प्रबंधक देवेन्द्र श्रीवास्तव, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जतारा सिद्ध गोपाल वर्मा के मार्गदर्शन में जीएसएफ (गार्डियंस सिक्योरिटी फोर्स) हैदराबाद के समन्वय से रोजगार मेला का आयोजन किया गया।रोजगार मेले में क्षेत्र के कुल 72 युवाओं का रजिस्ट्रेशन किया गया।


जीएसएफ के भर्ती अधिकारी आशीष अरजरिया एवं सहभर्ती अधिकारी के द्वारा सभी सहभागी युवा अभ्यर्थियों का फिजिकल वेरिफिकेशन एवं डॉक्यूमेंट सत्यापन किया गया। तत्पश्चात कुल 22 युवाओं का चयन सिक्योरिटी गार्ड के लिए किया गया उन्हें कम्पनी के द्वारा ओफर लेटर प्रदान किया गया।


रोजगार मेला में आजीविका मिशन जिला कार्यालय टीकमगढ़ से जिला प्रबंधक धर्मेन्द्र करोरिया, प्रभारी विकास खंड प्रबंधक राजीव पटेरिया, सहायक विकास खंड प्रबंधक श्रीमती राधा कुम्हार, सहायक विकास खंड प्रबंधक जयराम खंगार उपस्थित रहे।

150 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!