Skip to content
Thursday, 29 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने विंध्य क्षेत्र के विभिन्न सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की

1 min read
Text Size:

भोपाल:-उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय में विंध्य क्षेत्र में विभिन्न जनोपयोगी सड़क निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने निर्माण कार्य में आ रही विभिन्न तकनीकी और प्रशासकीय समस्याओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि अंतर्विभागीय और केंद्र स्तर के सामंजस्य से इनका शीघ्र निराकरण किया जाएगा। जिससे क्षेत्र के निवासियों को आवागमन में असुविधा का सामना न करना पड़े। साथ ही आर्थिक गतिविधियों में तेज़ी आये। बैठक में रीवा से शहडोल मार्ग में टनल की डीपीआर तैयार करने, रीवा-टेटका-शहडोल मार्ग में वन विभाग की अनुमति और मऊगंज-सीधी-सिंगरौली मार्ग के उन्नयन सहित अन्य सड़क निर्माण कार्यों की अद्यतन स्थिति की श्री शुक्ल ने समीक्षा की। प्रमुख सचिव लोक निर्माण विभाग डी पी आहूजा, एमडी एमपीआरडीसी अविनाश लवानिया उपस्थित थे।

108 Views
What do you think?

Leave a Reply