हरदा:-कलेक्टर आदित्य सिंह के मार्गदर्शन में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत हरदा जिले में पौधारोपण का कार्य लगातार जारी है। इसी क्रम में शनिवार को परिवहन कार्यालय में पौधरोपण किया गया। इस दौरान जिला परिवहन अधिकारी राकेश अहाके सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारियों ने जिला परिवहन कार्यालय परिसर में 30 फलदार व 20 छायादार पौधों का रोपण किया।
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत परिवहन कार्यालय में 50 पौधे लगाये







