Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
मध्य प्रदेश

कारगिल विजय दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट के द्वारा मनाया

2 min read
Text Size:

सिवनी मालवा:-शासकीय  कुसुम हाविद्यालय  में  कारगिल विजय दिवस मनाया गया जिसमें कारगिल युद्ध के दौरान मारे गए उन अमर शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश रघुवंशी के द्वारा अमर शहीदों की तस्वीर के सामने कैंडल जलाकर एवं पुष्प  अर्पित करके श्रद्धांजलि दी गई इसके उपरांत महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं एनसीसी कैडेट छात्र एवं छात्रों के द्वारा शहीदों के सामने कैंडल जलाकर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ राजेश रघुवंशी के द्वारा उन अमर शहीदों को याद करते हुए कहा गया की हमें उन शहीदों की कुर्बानियां को याद करते हुए सदैव अपने कर्तव्यों का सच्ची निष्ठा के साथ पालन करते रहना चाहिए हम जहां भी रहे जिस पद पर भी कार्य करें पूर्ण ईमानदारी के साथ कार्य करेंगे तो यही उन जवानों को हमारी पूर्ण श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम में महाविद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक प्रोफेसर एसके अग्रवाल के द्वारा सभी को विजय दिवस की शुभकामना दी गई कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ एके यादव के द्वारा कारगिल युद्ध के दौरान शहीदों याद करते हुए कहा सभी नियमित रूप से अपने कार्य को करते रहे यही हमारी शहीदों के नाम श्रद्धांजलि होगी कार्यक्रम का संचालन कर रहे एनसीसी अधिकारी डॉ सुनील सोनी के द्वारा कारगिल युद्ध में शहीद हुए अमर जवानों की वीर गाथा को सुनाया गया और इस युद्ध की हीरो परमवीर चक्र विजेता मेजर योगेंद्र सिंह द्वारा बताई गई सच्ची घटना को सभी के सामने सुनाया गया कार्यक्रम में महाविद्यालय के एनसीसी कैडेट  द्वारा कारगिल विजय दिवस के अवसर पर पेंटिंग प्रतियोगिता रखी गई जिसमें एनसीसी कैडेट ने कागज पर रंगों के माध्यम से अपनी भावनाओं का चित्रण किया ।

136 Views
What do you think?

Leave a Reply