Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
मध्य प्रदेश

चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ कारगिल विजय दिवस पर लगाई गई प्रदर्शनी

2 min read
Text Size:

रीवा:-केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय के क्षेत्रीय कार्यालय रीवा द्वारा दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का शुभारंभ अवधेश प्रताप सिंह विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. राजकुमार आचार्य ने प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस में किया। प्रदर्शनी में कारगिल युद्ध के दौरान होने वाली गतिविधियों और वीर शहीदों के चित्रों को प्रदर्शित किया गया। रजत जयंती पर कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित प्रदर्शनी के शुभारंभ अवसर पर कुलगुरू प्रो. आचार्य ने कहा कि हमें जीवन में अनुशासन में रहना चाहिए। अनुशासन से ही हमने कारगिल की कठिन लड़ाई जीती। उन्होंने इस लड़ाई के सैनिकों एवं शहीदों की वीरता की चर्चा भी की। पीएम कॉलेज ऑफ़ एक्सीलेंस की प्राचार्य डॉ आरती सक्सेना ने कहा कि यदि हम सेना में जाकर देश के लिए नहीं लड़ पाये तो हमें निराश होने की आवश्यकता नहीं है। हम जो कार्य कर रहे हैं वह पूरी ईमानदारी से करें जिससे हम अपने देश की उन्नति के काम आ सके।

                 कार्यक्रम में केंद्र संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मुकेश मंडल ने कारगिल की लड़ाई एवं संघर्ष के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ मुकेश येंगल ने कारगिल की लड़ाई को विस्तृत रूप से बताया एवं सैनिकों के दृढ़ निश्चय एवं साहस के बारे में अवगत कराया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राएं , एनसीसी के कैडेट तथा बड़ी संख्या में स्थानीय जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी मुकेश कुमार द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विभागीय कलाकार द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष में शानदार प्रस्तुति दी गई।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply