Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
बैतूल

खनिज विभाग ने तीन डंपर किए जप्त

2 min read
Text Size:

प्रतिबंध के बावजूद हो रहा था डंपरों से रेत परिवहन

अनोखा तीर, बैतूल:-जिले में रेत का अवैध उत्खन्न और परिवहन थमने का नाम नहीं ले रहा है। रेत खनन पर प्रतिबंध होने के बावजूद भी धड़ल्ले से रेत का अवैध परिवहन किया जा रहा है। सूचना मिलने पर खनिज विभाग ने अवैध रेत का परिवहन करते हुए तीन डंपर जब्त करने की कार्यवाही की है। तीनों डंपर बिना रॉयल्टी के रेत खनन और परिवहन करते पाए जाने पर डम्पर मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है। उप संचालक खनिज मनीष पालेवार के मुताबिक प्रतिबंध के बावजूद कुछ माफियाओं द्वारा रेत के अवैध रेत के खनन और परिवहन करने की सूचनाएं मिल रही थीं। इसके लिए खनिज निरीक्षकों को निर्देशित कर कार्य योजना बनाई गई है और शुक्रवार को तीन डंपरों को पकड़ा गया है। खनिज निरीक्षक भगवत नागवंशी ने बताया कि सूचना मिलने पर शुक्रवार सुबह चिचोली-हरदा रोड पर सर्चिग शुरू की गई थी। यहां पर अवैध रेत से भरे तीन डंपरों को रोककर चालकों से रॉयल्टी सहित अन्य दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए कहा गया, लेकिन ना रॉयल्टी दिखाई गई और ना ही दस्तावेज।

गंजाल नदी से किया था उत्खन्न

पूछताछ करने पर चालकों ने गंजाल नदी से रेत का खनन कर परिवहन करना बताया है। अवैध उत्खनन और परिवहन के मामले में डम्पर क्रमांक एमपी 50 एच 1402, एमपी 47 जी 0307 तथा एमपी 48 एच 1237 को जब्त कर खेड़ी सांवलीगढ़ वन परिक्षेत्र कार्यालय परिसर में खड़ा करवाया गया है। तीनों डंपरों में लगभग 500 घनमीटर रेत भरी हुई है। जो आसपास के क्षेत्र में बेचने की कोशिश की जा रही थी। फिलहाल डंपर मालिकों के खिलाफ खनिज अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया जा रहा है। श्री नागवंशी ने बताया कि प्रतिबंध हटने तक जिले के सभी क्षेत्रों में सतत रूप से सर्चिग जारी रहेगी

138 Views
What do you think?

Leave a Reply