Skip to content
Friday, 30 October 2026
बालाघाट मध्य प्रदेश

जलाशयों व नदियों के किनारें बसे गांवों की व्यवस्थाओं के लिए अलर्ट रहें विभाग-कलेक्टर डॉ. मिश्रा

3 min read
Text Size:

राजस्व महाभियान-2.0 की हर दिन राजस्व अधिकारी देंगे जानकारी

बालाघाट:-कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा ने समयावधि पत्रों की समीक्षा बैठक में विभिन्न माध्यमों से प्राप्त शिकायतों के निराकरण के लिए मार्क किये गए पत्रों की गहनता से समीक्षा की। खासकर जनसुनवाई की शिकायतों के मामलें में सभी विभागों से जानकारिया ली। साथ ही राजस्व अभियान के दौरान प्रकरणों के निराकरण, अवैध कॉलोनियों, मानवाधिकार, आपदा व बाढ़ के कार्यो की समीक्षा की।

उन्होंने सभी एसडीएम व तहसीलदारों को निर्देश दिए है कि डूब प्रभावित क्षेत्रों में निरीक्षण करे। जिन स्थानों पर आपदा जैसी स्थिति है वहां व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। साथ ही पशु व मकान की हुई क्षतियों का प्रकरण बनाएं। स्वास्थ्य विभाग जिन गांव में पानी घुसा हो वहां आवश्यक रूप से जांच करेंगे। पंचायत विभाग पेयजल वाले स्त्रोत की साफ सफाई कराएंगे। खाद्य विभाग इन गावों व क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाली शासकीय उचित मूल्‍य दुकानों पर सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रदाय की जाने वाली सामग्री का निरीक्षण कर आवश्‍यकता होने पर अतिशीघ्र उपलब्‍ध करायेंगे। वहीं संजय सरोवर भीमगढ़ जलाशय से पानी छोड़ा गया है। नगर पालिका और पंचायत गांवों में मुनादी करते हुए आवश्यक उपाय सुनिश्चित करें। पुलिस द्वारा भी सभी थाना प्रभारियों को भी अलर्ट किया गया है। बैठक में अपर कलेक्टर जीएस धुर्वे, जिपं सीईओ डीएस रणदा,एएसपी विजय डावर, संयुक्त कलेक्टर केसी ठाकुर, डिप्टी कलेक्टर एमआर कोल, राजनंदिनी शर्मा सभागृह में तथा अनुविभागीय अमला गूगल मीट के माध्यम से जुड़ा।

     राजस्व अधिकारी महाअभियान में सतर्कता के साथ करें लंबित कार्य

कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने टीएल बैठक में सभी राजस्व अधिकारियों से कहा कि राजस्व महाभियान में सतर्कता के साथ राजस्व विभाग के लंबित कार्य करें। यह देखें कि पहले के कार्य कोई भी लंबित नहीं रहे। साथ ही कोर्ट के नामांतरण प्रकरण आरसीएमएस पोर्टल में दर्ज कराए। राजस्व अभियान की जानकारी प्रति दिन देनी होगी। अभियान में इकेवायसी के अलावा बटांकन, नक्शा तरमीम, पीएम किसान सम्मान निधि और नामातंरण के कार्य पर प्रगति चाहिए।

         कुशल व अकुशल श्रमिकों की निर्धारित दरों पर भुगतान की जानकारी मांगी

टीएल बैठक में कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने ऑउट सॉर्स से विभागों में नियुक्त कुशल व अकुशल श्रमिकों के मानदेय की जानकारी ली। खासकर नपाओ में नियुक्त अमले को निर्धारित दर दिलाना आवश्यक है। श्रम पदाधिकारी दामिनी सिंह ने बताया कि कुशल व अकुशल दर कलेक्टर द्वारा निर्धारित होती है। कई विभागों द्वारा निर्धारित मानदेय दे रहे है। कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी विभागों की जानकारी संकलन करने के निर्देश दिए है। इसमें नपाओ के अलावा मॉइल से भी जानकारी ली जाएगी।

  विभाग रोस्टर जां चेंगे

अनुकम्पा नियुक्ति की समीक्षा करते हुए कलेक्टर डॉ. मिश्रा ने सभी विभागों से कहा कि रोस्टर जांचे। अभी तक 2011 के अनुसार ही जानकारी दी जा रही है। जबकि विभाग ने 2020 में आदेश जारी किए है। उसी के अनुसार मांगी जाने वाली जानकारी देंगे। ताकि अनुकम्पा नियुक्ति में देरी न हो।

300 Views
What do you think?

Leave a Reply