Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश हरदा

जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे

1 min read
Text Size:

24 को खिरकिया, 25 को हरदा व 26 जुलाई को टिमरनी में लगेंगे शिविर

हरदा:-जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में सी.आर.एस. रिवेम्पड पोर्टल के संबंध में खण्ड स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किये जा रहे है। संयुक्त कलेक्टर एवं प्रभारी जिला योजना अधिकारी सुश्री रजनी वर्मा ने बताया कि जन्म मृत्यु पंजीयन के संबंध में जनपद स्तरीय प्रशिक्षण 24 जुलाई को जनपद पंचायत खिरकिया में आयोजित किया जाएगा। इसके अलावा जनपद पंचायत हरदा में 25 जुलाई व जनपद पंचायत टिमरनी में 26 जुलाई को प्रशिक्षण आयोजित होगा। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया जाएगा। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत सचिवों को जन्म मृत्यु पंजीकरण संशोधित अधिनियम 2023 एवं सी.आर.एस. रिवेम्पड पोर्टल के संबंध में जानकारी दी जाएगी। साथ ही पोर्टल पर कार्य करने में आ रही समस्याओं का निराकरण भी किया जाएगा। यह प्रशिक्षण जनगणना कार्य निदेशालय मध्यप्रदेश भोपाल के मास्टर ट्रेनर एवं सांख्यिकी अन्वेषक संजय सोनी द्वारा दिया जाएगा।

351 Views
What do you think?

Leave a Reply