Skip to content
Saturday, 17 October 2026
खरगोन

आक्रोशित किसानों ने बड़वाह कृषि उपज मंडी के बाहर जलाया जे.डी का पुतला

2 min read
Text Size:
बड़वाह:-विगत दिनों पहले सनावद कृषि उपज मंडी में क्षेत्र के 202 किसानों द्वारा  व्यापारी अनिल मालाकार को डालर चने की उपज बेची  थी । जिसका भुगतान व्यापारी द्वारा अभी तक नहीं करने से किसानों में काफी आक्रोश पनप रहा है  ।इन आक्रोशित किसानों ने शनिवार दोपहर बड़वाह  कृषि उपज मंडी के गेट के बाहर जेडी महेंद्र सिंह चौहान का पुतला जलाकर मुर्दाबाद के नारे लगाए । उल्लेखनीय है की किसान पिछले 6 दिनों से एसडीएम कार्यालय के बाहर क्रमिक हड़ताल पर बैठे है । कुछ दिन पहले ही विधायक सचिन बिरला ने इन किसानों से मिलकर उनकी भूख हड़ताल समाप्त करवाई थी । लेकिन अभी तक राशि का भुगतान नहीं होने से किसान आक्रोशित हो रहे है । सीताराम इंगला राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ ने बताया की पिछले 2 महीने पहले किसानों ने अपनी डालर चने की उपज बेची थी। जबकि किसान लगातार मंडी में इस समस्या को लेकर आते रहे ।वही किसान मजदूर महासंघ ने भी लगातार धरना प्रदर्शन किया। उन्होंने जेडी पर आरोप लगाया की उन्होंने किसानों को गुमराह  किया है उन्होंने किसानों को राशि दिलाने के नाम पर केवल तारीख पर तारीख दी है । लेकिन अभी तक क्षेत्र के किसानों को न्याय नहीं दिलाया । सीताराम इंगला ने बताया की जब भी किसानों ने जेडी को धरने स्थल पर बुलाया तो वह बीमारी का बहाना कर चले जाते थे । इसलिए किसानों ने मांग की है की जेडी की लापरवाही और संपति की जांच हो तथा इनके खिलाफ एफआईआर और एसआईटी जांच हो ।इन मांगो को लेकर किसानों ने मंडी के बाहर पुतला जलाकर अपना आक्रोश व्यक्त किया ।
125 Views
What do you think?

Leave a Reply