Skip to content
Friday, 6 November 2026
देवास

प्रदेश की भाजपा सरकार ने रात भर बाजार खुलने का निर्णय लिया वापस ।

2 min read
Text Size:

देवास:-जिस दिन से प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आदेश जारी किए थे कि प्रदेश की 16 नगर निगम क्षेत्र में 24 घंटे बाजार खुले रहेंगे । इस निर्णय पर प्रदेश में सबसे पहले देवास कांग्रेस ने अपनी आवाज उठाते हुए कहा था कि प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी का यह तुगलकी निर्णय पूरी तरह से गलत है। इस निर्णय से प्रदेश की कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो जाएगी बावजूद सरकार ने निर्णय पर गौर नहीं किया कुछ ही दिनों में जब इसके परिणाम गुंडागर्दी ,मारपीट ,शराबखोरी ,अनैतिक कामो की आने लगी तब मुख्यमंत्री मोहन यादव को कलेक्टरों से कहना पड़ा की वे समीक्षा करें, समीक्षा में पाया गया कि यह निर्णय पूरी तरह से गलत था तब इंदौर कलेक्टर ने आदेश जारी कर 24 घंटे बाजार खुलने के निर्णय पर रोक लगा दी । शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी व कार्यकारी अध्यक्ष प्रवक्ता सुधीर शर्मा ने बताया कि सबसे पहले हमने ही 24 घंटे बाजार खुले रखने के निर्णय पर अपनी आपत्ति जताते हुए कहा था कि यह कानून व्यवस्था एवं नागरिकों के हक में नही है। कुछ दिनों में भाजपा सरकार को लग गया कि यह व्यवस्था ठीक नहीं है तब उन्होंने निर्णय वापस लिया। कांग्रेस ने मांग करते हुए कहा की प्रदेश की 15 बची नगर निगम क्षेत्र में भी 24 घंटे बाजार खुले रखने के निर्णय पर जिला कलेक्टर तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी करें।

220 Views
What do you think?

Leave a Reply