Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के वार्ड क्र. 11 निवासी 23 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मंगलवार को मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश मंदिर के पास फुल्की का ठेला लगाने वाला अंकित पिता राजेश सकतपुरिया उम्र 23 साल बीती रात को अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी सामाजिक बन्धु के यहां शादी के कार्यक्रम में शामिल होने गया था। वहां से लौटकर वह अपने कमरे में जाकर सो गया। सुबह जब उसकी मां ने बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए उठाने के लिए गई तो वह फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया। इसके बाद उन्होंने अपने घर के लोगों को आवाज देकर बुलाया। बताया जा रहा है कि मृतक की दो साल पहले नौसर में शादी हुई थी। जिसके बाद उसकी तीन महीने की एक बेटी है। लेकिन पति पत्नी के बीच आपसी मनमुटाव के चलते वह अपने मायके चली गई थी। ऐसा अनुमान लगाया गया है कि सम्भवत: इसी बात से दुखी होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

266 Views
What do you think?

Leave a Reply