Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

मूंग तुलाई में मिलावट का खेल

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। शासन प्रशासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि किसी भी सहकारी समिति या एग्रो कंपनी, स्व सहायता समूह द्वारा प्लेट कांटे से तुलाई न की जाए। वेयर हाउस निर्धारित समय पर खुलें और निश्चित समय पर बंद हो जाए। शनिवार एवं रविवार को खरीदी कार्य बंद रहे। शासन के इन निर्देशों का सहकारी समिति द्वारा तो पालन किया जा रहा है, लेकिन कुछ एग्रो कंपनियां, वेयर हाउस संचालक और प्रशासनिक अधिकारियों की मिली भगत से फिर एक बार किसानो से तो एफक्यू किश्म की मूंग खरीदकर उसमें घटिया माल मिलाने का कार्य कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुकरावद-सुखरास मार्ग पर स्थित प्रेस सुधा वेयर हाउस पर शासन के द्वारा दिए गए निर्देशों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। सुबह 6 बजे से ही वेयर हाउस के ताले खुल जाते हैं और यहां पर स्थित प्लेट कांटे से किसानों के माल की खरीदी कार्य प्रारंभ हो जाता है। किसान अपना माल वेयर हाउस में अलग-अलग स्थानों पर डंप कर देते हैं। इसके बाद वेयर हाउस संचालक और खरीदी करने वाले क्या करते हैं, इसका भी कोई अनुमान नहीं लगा सकता है। देखने वाली बात यह है कि जहां दूसरे वेयर हाउस पर जो सहकारी समितियां और स्व सहायता समूह खरीदी कर रहे हैं, उनके पास मूंग बुकिंग के स्लाट खाली पड़े हुए हैं, वहीं प्रेम सुधा वेयर हाउस पर फुल बुकिंग दिखाई दे रही है। क्या कारण है कि शासन के दिशा निर्देशों के बाद भी यहां पर प्लेट कांटे का उपयोग हो रहा है, जबकि गेहूं और चना खरीदी के समय भी प्लेट कांटे का उपयोग होने पर कई किसानों द्वारा इस प्लेट कांटे में वजन संबंधी कमी की शिकायत कलेक्टर तक को भी की थी। यदि इस वेयर हाउस में खरीदी जा रही उपज की गुणवत्ता और स्टॉक संबंधी सभी जानकारी और इसके साथ ही वेयर हाउस के अन्य भवनों की जांच की जाए तो बड़ी मात्रा में खामियां मिल सकती हैं। क्षेत्र के कई ग्रामीणों का कहना है कि यहां पर गुणवत्ता के हिसाब से मूंग की खरीदी नहीं हो रही है। जितना पैसा ज्यादा देंगे, उस हिसाब से यहां पर मट्टी भी बेची जा सकती है।

286 Views
What do you think?

Leave a Reply