Skip to content
Friday, 30 October 2026
मध्य प्रदेश

सड़कों पर आवारा पशुओं का जमावड़ा

2 min read
Text Size:
अनोखा तीर सिवनी मालवा:-ग्रामीणों द्वारा छोड़े गए मवेशी नगर वासियों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। आवारा मवेशियों के सड़कों पर झुंड लगाकर बैठने के कारण जहां शहर की ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है। वहीं आवारा जानवरों की चपेट में आकर लोग भी घायल हो रहे हैं और जानवर भी घायल हो रहे है बाजार में घूमने वाले आवारा मवेशियों को बाहर खदेड़ने के लिए दुकानदार और नागरिक प्रयास कर रहे हैं लेकिन उनका प्रयास विफल हो रहा है।
 नगर पालिका की अनदेखी के कारण नगर की प्रमुख सड़कों पर आवारा मवेशियों का जमावड़ा लगा रहता है। चाहे तहसील परिसर हो, बस स्टैंड हो या फिर स्वास्थ्य केन्द्र रेलवे स्टेशन रोड बैंक के सामने सभी जगह पर  आवारा मवेशी घूम रहे हैं और शाम होते ही सड़कों पर आकर बैठ जाते हैं। इन आवारा पशुओं के कारण ट्रैफिक व्यवस्था तो गड़बड़ा ही रही है साथ ही गंदगी भी फैल रही है।
धीरे-धीरे बढ़ रही है मवेशियों की संख्या
दुकानदारों का कहना है कि कुछ दिन पहले काफी कम मवेशी दिखाई देते थे, लेकिन धीरे-धीरे इनकी संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शाम को जब मवेशी सड़क पर बैठते हैं तो वाहनों को निकलने के लिए जगह भी नहीं मिलती है। इन मवेशियों के सड़क पर बैठने के कारण वाहन चालक तो दुर्घटना का शिकार होते ही हैं साथ ही वाहनों की टक्कर से मवेशी भी घायल हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले किसान अपनी गायों को तब तक रखते हैं जब तक वह दूध देती हैं, जैसे ही गाय दूध देना बंद कर देती है तो वह लोग इन गायों को शहर के आसपास छोड़ जाते हैं। धीरे-धीरे इन आवारा गायों की संख्या बढ़ती जा रही है। आज बाजार में घूमने वाली आवारा गायों की संख्या काफी बढ़ गई है।
इनका कहना।
शहर के आवारा मवेशी को हटाया जाएगा नागरिकों को परेशानी नहीं होने देंगे पशु पालने वाले अगर सड़क पर छोड़ते हैं तो उन्हें चिन्हित कर समझाया जाएगा।
587 Views
What do you think?

Leave a Reply