डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्मजयंती पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सातरास्ते स्थित प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

अनोखा तीर नर्मदापुरम:-भारतीय जन संघ के संस्थापक, देश की एकता व अखण्डता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अभिजात देशभक्त और महान शिक्षाविद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जन्म जयंती के अवसर पर सातरास्ता स्थित डॉ. मुखर्जी प्रतिमा पर भारतीय जनता पार्टी नर्मदापुरम द्वारा माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद माया नारोलिया विशेष रूप से उपस्थित रही। इस माल्यार्पण कार्यक्रम के अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री प्रसन्ना हर्णे , भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील राठौर , राजेश तिवारी कोषाध्यक्ष लोकेश तिवारी , मनोहर बड़ानी , कार्यालय मंत्री प्रशांत दीक्षित , अमित महालहा , महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अर्चना पुरोहित , मंडल अध्यक्ष रोहित गौर , मंडल महामंत्री पूनमचंद मेषकर , नगरमंत्री मनीष परदेशी , पूर्व मंडल अध्यक्ष राजकुमार चौकसे , केशव उर्मिल , बीनू बुधौलिया , मुकेश नागर ,  संजीव मालवीय , अजय रतनानी , लक्ष्मण बैस, राजेश रायकवार , जयबाला निगम , रजनी यादव , शफीक खान , श्रीराम सगर सहित मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी , जनप्रतिनिधिगण एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

335 Views

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!