Skip to content
Sunday, 11 October 2026
हरदा

सड़क हादसे में युवक की मौत, एक घायल

1 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। जिले के ग्राम सोनतलाई के पास सड़क हादसे में गुरुवार शाम एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार हंडिया थाना क्षेत्र के गाडरापुर दमामी में रहने वाले विजेश पिता अमर सिंह राठौर उम्र 20 साल और दुर्गेश पिता रमेश कलम उम्र 17 साल बाइक से सोनतलाई आए थे। जहां से वापस लौटने के दौरान बाइक चलाने वाले विजेश राठौर ने शराब का सेवन कर लिया। फिर दोनों बाइक से गांव जाने के लिए निकले थे। इस दौरान ग्राम सोनतलाई से करीब 3 किलोमीटर दूर उनकी तेज रफ्तार बाइक संतुलन बिगड़ने से फिसल गई। जिसमें दोनों बाइक से गिर गए। इस दौरान दुर्गेश की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि विजेश को पैरों में चोट लगी है। गुरुवार शाम को मृतक के शव का पीएम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों अपने गांव से किसी दोस्त के जन्मदिन में शामिल होने निकले थे। इस दौरान यह हादसा हुआ। मृतक दुर्गेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।

186 Views
What do you think?

Leave a Reply