सरस्वती स्कूल में प्रवेश उत्सव मनाया

 

अनोखा तीर, हरदा। सरस्वती विद्या मंदिर में प्रवेश उत्सव मनाया। सर्वप्रथम विद्यालय के द्वार पर पुष्प वर्षा कर भैया बहनों और अभिभावकों का स्वागत किया गया। इसके पश्चात प्रार्थना सभागार में पंडित भिकांशु दाधीच एवं संस्था प्राचार्य विनय शर्मा ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्या की देवी मां सरस्वती की वंदना प्रार्थना के पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पं. दाधीच ने मार्गदर्शन करते हुए 16 संस्कारों में से विद्यारंभ संस्कार के महत्व को रेखांकित करते हुए संस्कृति और संस्कारों को सजाने वाली संस्था सरस्वती शिशु मंदिर में भैया बहनों को यज्ञ हवन करने का संस्कार दिया जाते है। यह निश्चित ही जीवन का सबसे महत्वपूर्ण वअत्यंत गौरवपूर्ण क्षण है। इसके पश्चात सभी विद्यार्थी भैया बहनों ने आहुति देकर वीणा पाणी मां सरस्वती से आशीर्वाद प्राप्त किया।

233 Views

Leave a Reply