Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

नहीं मानी मांगे तो करेंगे उग्र आंदोलन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ ने भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले कृषि उपज मंडी हरदा में सुबह 10 बजे से लेकर 3 बजे तक अपनी मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरना स्थल पर सैकड़ो की संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता उपस्थित रही। उसके पश्चात रैली निकालकर अपनी मांगों के समर्थन में कलेक्टर कार्यालय पहुंची। जहां मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।

जिसमें प्रमुख मांगे है

संपर्क एप्स पर कार्य न कराया जाए एवं संपर्क एप्स पर कार्य करने पर मान देय में कटौती न की जाए और अधिकारियों द्वारा अभद्रता पूर्ण व्यवहार पर रोक लगाई जाए।

-मिनी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को फुल टाइम किया जाए और केंद्र के आदेश अनुसार 10 दिन में कार्रवाई पूर्ण की जाए।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सुपरवाइजर पद पर अनुभव एवं योग्यता के आधार पर आयु सीमा के बंधन को हटाते हुए पदोन्नति दी जाए।

11 जून 2023 को हुए 5 लाख का स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा के आदेश लागू किया जाए।

ज्ञापन सौपते समय भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री मुकेश निकुम, जिला सहमंत्री प्रबल पवार, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ हरदा की जिला अध्यक्ष श्रीमती अर्चना गौर, जिला मंत्री रजनी छलोत्रे एवं अन्य पदाधिकार, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मिनी कार्यकर्ता उपस्थित हुई। जिन्होंने नारे लगाते हुए कलेक्टर कार्यालय का घेराव किया और ज्ञापन सौंपकर अपनी मांगों को शीघ्र पूर्ण करने की बात रखी। समस्याओं का निराकरण न होने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी दी।

242 Views
What do you think?

Leave a Reply