Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

हरदा में चेंबर ऑफ कॉमर्स के लिए समिति का गठन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। हरदा के व्यापार और उद्योग की प्रगति हेतु आज किसान भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कर चेंबर ऑफ कॉमर्स की हरदा शाखा का गठन किया गया। जिसमें हेमंत गुर्जर द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हरदा के व्यापारियों को जोड़ने के संबंध पर प्रकाश डाला गया। तत्पश्चात उमेश शर्मा द्वारा चैंबर ऑफ कॉमर्स के माध्यम से व्यापारियों को होने वाले लाभ एवं गठन प्रक्रिया के संबंध में प्रस्तुति की गई। बैठक में उपस्थित गणमान्य नागरिकों ने एक समन्वय समिति का गठन किया। जिसमे डॉ. आनंद झवर, अनिल बंसल, श्याम महेश्वरी, नरेंद्र राठी, नटवर पटेल, सरगम जैन, राजीव बाहेती, शिरीष अग्रवाल, अनूप जैन, महेश टांक शामिल हैं। वे भविष्य में हरदा के उद्योग और व्यापार को लेकर नियमावली तथा आवश्यक बिंदुओं पर विमर्श कर एक मसौदा तैयार करेंगे जो हरदा के विकास में सहभागी होगा।

164 Views
What do you think?

Leave a Reply