Skip to content
Saturday, 17 October 2026
हरदा

मूंग खरीदी की मात्रा बढ़ाने को लेकर होगा आंदोलन

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय किसान हरदा के प्रतिनिधि मंडल ने समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की मात्रा वृद्धि को लेकर मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला प्रवक्ता राजनारायण गौर ने बताया कि अगर दो दिनों के अंदर मूंग की मात्रा में बढ़ोतरी नहीं की गई तो भारतीय किसान संघ 4 जुलाई से जिला केंद्र पर आंदोलन करेगा। उन्होंने कहा कि पहले जो मात्रा निर्धारित थी, उसी के अनुसार खरीदी क्यों नहीं की जा रही है, यह समझ से परे है। मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, मंत्री विजय मलगाया, हरिशंकर सारण, नरेंद्र दोगने, विनोद पाटिल, लोकेश गौर, दीप्ति जाट, आनंद पटेल सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

172 Views
What do you think?

Leave a Reply