सनाढ्य सरिताÓ पत्रिका का विमोचन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। शहर के गोलापुरा स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर में सनाढ्य ब्राह्मण समाज की सनाढ्य सरिता पत्रिका का विमोचन किया गया। सनाढ्य ब्राह्मण समाज के जिला अध्यक्ष उत्तम तेनगुरिया ने बताया कि सनाढ्य सरिता का प्रकाशन उदयपुर राजस्थान से होता है। सभी जिलों के सनाढ्य ब्राह्मण समाज का इतिहास – ऐतिहासिक महापुरुषों एवं गौरवशाली विख्यात समाजजनों के परिचय तथा अन्य कई विषयों पर जानकारी प्रकाशित किए जाते हैं। समाज में किसी ने विशिष्ट कार्य किया हो उसकी जानकारी फोटो सहित प्रकाशित की जाती है। आज सैकड़ो प्रबुद्धजनों के बीच इंदौर से पधारे पंडित जगदीश पचौरी के आतिथ एवं सनाढ्य ब्राह्मण समाज जिला हरदा के अध्यक्ष पंडित उत्तम तेनगुरिया एवं समाज के सभी सदस्यों के साथ मिलकर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के अंत में सनाढ्य ब्राह्मण समाज के सचिव पंडित अमित दुबे के द्वारा इतने कम समय के नोटिस पर पधारे समाजजनों का आभार व्यक्त किया।

Views Today: 2

Total Views: 166

Leave a Reply

error: Content is protected !!