Skip to content
Sunday, 18 October 2026
सभी

अच्छी बारिश की कामना को लेकर किया हवन

2 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा चलाए जा रहे जन जागृति एवं वातावरण शोधन हेतु पंच कुंडीय यज्ञ की श्रृंखला में गायत्री शक्तिपीठ द्वारा रविवार को नर्मदा कालोनी के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में अच्छी बारिश की कामना को लेकर पंच कुंडीय हवन किया गया। जिसमें शामिल श्रद्धालुओं ने अपने परिवार, समाज, जिले एवं देश की सुख समृद्धि की कामना को लेकर हवन में आहुतियां छोड़ी। इस अवसर पर गायत्री शक्ति पीठ के मुख्य ट्रस्टी ऋषि पारे ने पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य के बताए सद मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज में सुधार स्वयं के सुधरने से आएगा। कहा कि हवन में शामिल होगा बहुत ही फलदायी होता है। जब परमात्मा की कृपा होती है तो हम हवन के साक्षी बन पाते है। इस अवसर पर श्रीमती कुसुम एवं श्रीमती किरण गौर ने यज्ञ हवन का कार्यक्रम संपन्न कराया। वही गायत्री परिवार से जुड़े जीपी आंजने ने गुरुदेव के बताए 18 संकल्पों की व्याख्या कर उन्हें जीवन में अमल करने को लेकर की अपील की गई। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश श्रीवास ने आयोजन में शामिल सभी श्रद्धालुओं एवं हवन कार्यक्रम को सम्पन्न कराने वाले सदस्यों का आभार जताया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ हरदा के पूर्व मुख्य न्यासी सियाराम गौर, रतन किशोर अग्रवाल, प्रभुदयाल गौर, भगवान सिंह सोलंकी, सुनीता अग्रवाल, अमृता सराफ, रेखा चौरे, चंद्रशेखर टिकरिया, शैलेन्द्र पाराशर, रामचंद्र सोनी आदि सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

148 Views
What do you think?

Leave a Reply