Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

नव साक्षर अभियान अंतर्गत हुई बैठक

1 min read
Text Size:

 

अनोखा तीर, हरदा। नव भारत साक्षरता अभियान अंतर्गत विकासखंड सह समन्वयक संकुल समन्वयक की बैठक ऑनलाइन जिला समन्वयक मुकेश शर्मा द्वार ली गई। बैठक में असाक्षरों का विशेष सर्वे अभियान एवं सामाजिक चेतना केंद्र सुचारू रूप से संचालन पर चर्चा की गई। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार 1 जुन से 15 जून तक असाक्षरों का विशेष अभियान चलाया गया था। राज्य शिक्षा केंद्र के अनुसार 2011 की जनगणना के 93402 असाक्षरों का सर्वे कार्य प्रत्येक बसाहट ग्राम वार्ड में किया जाना था। राज्य शिक्षा केंद्र के निर्देश अनुसार 15 वर्ष से अधिक उम्र वाले असाक्षरों का सर्वे किया गया। लेकिन लक्ष्य के अनुसार सर्वे कार्य नही हुआ है। जिसको लेकर आवश्यक निर्देश दिए। सभी संकुल समन्वयकों को बताया कि संकुल समन्वयक अपने संकुल के अंतर्गत आने वाले ग्रामों का भ्रमण कर सर्वे कार्य समय सीमा में पूर्ण करें।

218 Views
What do you think?

Leave a Reply