Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

आसमान छू रहे सब्जियों के भाव, रसोई का बजट बिगड़ा

2 min read
Text Size:

अनोखा तीर, हरदा। इन दिनों सब्जियों के भाव आसमान छू रहे है। सब्जी महंगी होने के कारण लोगों की रसोई का बजट बगड़ गया है। शहर में टमाटर १०० रुपए प्रति किलो के हिसाब से बिक रहा है, तो लहसून २५० रुपए प्रति किलो तक बेचा जा रहा है। मंहगाई के मामले में प्याज भी पीछे नहीं है। थोक मंडी में प्याज ३० से ३५ रुपए तक बिक रहा है तो फुटकर में इसके भाव ४० रूपए है। जानकारों के मुताबिक बारिश का मौसम शुरू हो गया है। ऐसे में प्याज सहित अन्य सब्जियों के भाव और बढ़ने की संभावना है। शहर की यदि बात करें तो अधिकतर प्याज खंडवा और इन्दौर से आ रहा है। कुछ समय पहले जिले के सिराली से प्याज आता था जो अब आना बंद हो गया है। सब्जी के भाव में बढ़ोतरी का एक कारण सब्जियों का बाहर से आना भी है, क्योंकि इसमें भाड़ा खर्च भी जोड़ लिया जाता है। महंगाई की मार भोजन थाली पर देखने को मिल रही है। थाली से लहसून और टमाटर गायब हो गए है, जिससे भोजन का जायका बिगड़ गया है। लोगों का कहना है कि रोजमर्रा की चीजों का भाव बढ़ने से घर खर्च चलाना मुश्किल हो गया है। घर चलाने के लिए जरूरी हर सामान महंगा होता जा रहा है, ऐसे में आम आदमी बहुत पेरशान है। थोक मंडी में हरी सब्जी के भाव इस तरह हैं। हरि धनिया ४५ रुपए किलो, हरि मिर्च ७० रुपए किलो, गिल्की २० रुपए किलो, लोकी १५ रुपए किलो, फूल गोभी २० रुपए किलो, पत्ता गोभी १२ रुपए किलो और भिण्डी १४ रुपए किलो तक बिकी।

216 Views
What do you think?

Leave a Reply