महारानी लक्ष्मीबाई का बलिदान दिवस मनाया

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। भारतीय स्वतंत्रता के लिए अंग्रेजों से पहली लड़ाई लड़ने वाली वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस को भाजपा जिला कार्यालय हरदा में मनाया गया। भाजपा जिला कार्यालय मंत्री बलराम काले ने बताया कि इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष राजेश वर्मा ने कहा कि आज नारी शक्ति की मिसाल देने वाली रानी लक्ष्मीबाई की पुण्यतिथि है। झांसी की रानी भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की ऐसी नायिका रही जिनके पराक्रम और साहस को हम हमेशा याद करते रहेंगे। भारत के गौरवशाली इतिहास में जब-जब वीरांगनाओं का जिक्र किया जाएगा, तब तब महारानी लक्ष्मीबाई का नाम सबसे पहले लिया जाएगा। वह वीरता और पराक्रम की नायिका थी। कार्यक्रम का संचालन भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक बसंत राजपूत ने किया एवं आभार जिला उपाध्यक्ष राजू कमेडिया ने माना। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती भारती राजू कमेडिया, देवेन्द्र भारद्वाज, राजेश गोदारा, विजय जेवल्या, कैलाश कुचबंदिया, विक्रांत अग्रवाल, संदीप पाराशर, योगमाया शर्मा, ओमप्रकाश मोरछले, भूपेन्द्र तोमर सहित भाजपा के ज्येष्ट श्रेष्ठ कार्यकर्तागण मौजूद थे।

Views Today: 4

Total Views: 502

Leave a Reply

error: Content is protected !!