Skip to content
Sunday, 18 October 2026
हरदा

पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट में पीड़ितों की समस्याओं का तत्काल निराकरण करे : विधायक

1 min read
Text Size:

 

 

अनोखा तीर, हरदा। विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने ने मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर हरदा पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों की विभिन्न समस्याओं से हरदा कलेक्टर को अवगत कराया एवं तत्काल समस्याओं का निराकरण कराये जाने एवं अतिशीघ्र मुआवजा राशि दिलाने की मांग की गई। जिस पर हरदा कलेक्टर द्वारा ब्लास्ट पीड़ितों की मूलभूत समस्याओं का तत्काल निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया गया एवं मुआवजा राशि के संबंध में जानकारी देते हुए बताया गया है कि पटाखा फैक्ट्री ब्लास्ट पीड़ितों को एनजीटी से जो मुआवजा राशि मिलने वाली है, उसके लिए हाईकोर्ट जबलपुर में जुलाई के पहले हफ्ते में पेशी है। हाईकोर्ट से निर्णय आने के उपरांत ही मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया की जाएगी।

329 Views
What do you think?

Leave a Reply