Skip to content
Friday, 9 October 2026
हरदा

आशा कार्यकर्ताओं ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

1 min read

 

अनोखा तीर, हरदा। आशा कार्यकर्ताओं ने 19 सूत्रीय मांगों को लेकर सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। संगठन की जिलाध्यक्ष अनीता गौर ने बताया कि आशा कार्यर्ताओं को स्वास्थ्य विभाग के द्वारा समय से प्रोत्साहन राशि का भुगतान नही किया जा रहा है। बार-बार शिकायत किये जाने के बावजूद भुगतान नहीं होने के चलते फील्ड में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय काम कर रही आशा एवं पर्यवेक्षक बेहद कठिन परिस्थिति का सामना कर रही हैं। ज्यादातर आशाओं के पास जिंदा रहने के लिए साधन जुटाने के लिए भी व्यवस्था नहीं है। उन्होंने कहा कि सरकार ने आशा कार्यकर्ताओं और पर्यवेक्षक प्रोत्साहन राशि को बढ़ाया गया था। लेकिन बीते छह महीने से जिले के 525 आशा कार्यकर्ताओं को उसकी आधी राशि प्रदान की जा रही है। जब राशि नही मिलने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया जाता है तो उनके द्वारा बजट नही होने की बात कही जाती है। आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से उनकी रुकी हुई प्रोत्साहन राशि जल्द से जल्द दिलाए जाने की मांग की है।

186 Views

Leave a Reply