गौ तस्करों पर रोक लगाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। विश्व हिंदू परिषद गौरक्षा समिति ने मध्यप्रदेश में गौ तस्करी पर रोक लगाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपा। गौ रक्षा समिति के रानू तिवारी ने बताया कि प्रदेश सरकार के गौरक्षा संकल्प के विपरीत गौवंश तस्करी तेज गति से बड़ी और गौ-तस्कर निडर होकर बड़ी संख्या में गौवंश की तस्करी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हरदा जिला महाराष्ट्र सीमावर्ती जिला है। जहां से गौ तस्करों द्वारा गोवंश को महाराष्ट्र के बूचड़खानों में गौ वध के लिए ले जाया जा रहा है। पिछले कुछ समय से जिले में गौ तस्करी अधिक संख्या में परिवहन के माध्यम से हो रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री से प्रदेश में हो रही गौ-तस्करी पर जल्द से जल्द रोक लगाने की मांग की है। गौ एवं गौ शाला उत्थान संघ के जिलाध्यक्ष अनिल गीते ने बताया कि क्षेत्रों से रोजाना अनेकों गौ तस्कर बड़े ट्रक, कंटेनर एवं पैदल परिवहन करते हुए गौवंश को मध्यप्रदेश की सीमा से बाहर महाराष्ट्र के बूचड़खानों में ले जा रहे हैं। महाराष्ट्र की सीमा पर लगे होने के कारण मध्यप्रदेश की सीमा से सिर्फ मध्यप्रदेश के ही नहीं, बल्कि हरियाणा, पंजाब, दिल्ली, उत्तर प्रदेश से भी आने वाले गौ तस्कर अपने वाहन अधिकतर इन्हीं तहसीलों से होकर गुजरते हैं। उन्होंने जिले में पशुओं के लाने ले जाने के लिए जांच चौकी बनाने की मांग की। साथ ही गौ वंशीय पशुओं के परिवहन करने वाले वाहनों को राजसात करने की मांग की।

Views Today: 2

Total Views: 428

Leave a Reply

error: Content is protected !!